फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और हिसार में तैयार हुई थी पेपर लीक करने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस अभी मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है, लेकिन अब तक की गई पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि प्रश्नपत्र लीक करने की योजना हिसार और दिल्ली में तैयार की गई थी। पुलिस के अनुसार हिसार में आरोपी रमेश ने एक होटल में बैठक कर पेपर लीक की योजना बनाई थी। इसके बाद मामले में आरोपी राजकुमार और नजीर के साथ दिल्ली में भी बैठकें आयोजित की गईं। वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र के तार पंजाब के अमृतसर से जुड़े हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया है कि हिसार में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार अगस्त को सिपाही परीक्षा पेपर लीक करने की योजना बनाई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने संबंधित होटल और आसपास के क्षेत्रों की भी पड़ताल की है। पूछताछ में यह सामने आया कि अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे की परीक्षा दिलाने के लिए भी रमेश ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया था। इसके तहत वह अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड पर नकली परीक्षार्थी की फोटो लगवाता था। यह नकली दस्तावेज दिल्ली, लुधियाना और कुरुक्षेत्र की लैब में तैयार करवाया जाता था। अब नकली परीक्षार्थियों का पता लगाने और फर्जी दस्तावेज बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर कराई है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि आरोपी नरेंद्र पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक से संबंधित कुछ दस्तावेज उसने अमृतसर में रखे हैं, जिसे बरामद करने के लिए अब पुलिस टीम वहां जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें