फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी बस से उतरे यात्री की पाइप लगने से टांग टूटी

विज्ञापन
The passenger who got off the bus stuck in the jam broke the leg due to the pipe - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
काफी संख्या में लोगों ने मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे आरटीए कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से तंग हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर आधा घंटा जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। जाम के दौरान बस से नीचे आए एक युवक की जाम के लिए सड़क पर डाला गया पाइप लगने से टांग टूट गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम लगा रहे युवाओं ने बताया कि दलीप सिंह, सोनू, मुकेश, सोमबीर, विक्रम ने बताया कि वे कई दिनों से हैवी लाइसेंस की फाइल जमा नहीं हो रही। यहां कर्मचारी आनाकानी कर रहे है। कभी कल तो कभी परसों आने का समय दिया। मंगलवार को यहां अलग-अलग जगहों से हैवी लाइसेंस की फाइल जमा करवाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन कर्मचारियों की ओर से फाइलें जमा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर वेबसाइट लिखी हुई जो सिर्फ और सिर्फ पैसा वसूलने के लिए दी गई है। जब सारा का सारा कार्य ऑनलाइन तो बाहर पैसे किस चीज के लिए वसूले जा रहे हैं। 1230 रुपये की रसीद है, लेकिन बाहर 1330 रुपये वसूले जा रहे है। यहां पहुंचे लोगों ने ये भी कहा कि वे रोजगार के लिए लाइसेंस बना रहे हैं, लेकिन गरीब लोगों को यहां लूटा जा रहा है। बच्चे इतने पैसे कहां से लेकर आएंगे। प्रदर्शनकारियों का ये भी आरोप है कि कर्मचारी उन्हें कभी हस्ताक्षर के लिए तो कभी दस्तावेज के लिए दोबारा भेजे रहे हैं।
आरटीए कार्यालय में पहुंचे लोगों ने बताया कि आरटीए कार्यालय में कागजी कार्रवाई का कार्य तो पूरा किया जाता है, लेकिन जब फीस जमा करवाने की बात आती तो कर्मचारियों द्वारा बाहर से फीस कटवाने के लिए बोला जाता है। कंडक्टर लाइसेंस को रिन्यू करवाने की फाइल में अंतिम चरण पर जब 50 रुपये की विभागीय फीस के लिए बाहर भेजा जा रहा है। जहां लोगों से 50 रुपये की फीस के लिए 100 रुपये वसूले जा रहे हैं। कार्यालय के आस-पास कई दुकानें हैं, जहां हर प्रकार के लाइसेंस से संबंधित फीस का भुगतान किया जाता है। लोगों का आरोप है कि यहां अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत चली है। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने लोगों को समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

आरटीए कार्यालय के बाहर हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर लोगों द्वारा सड़क पर लोहे की पाइप डालकर जाम लगाया। जाम लगभग आधा घंटा तक जारी रहा। इस दौरान जाम में फंसी बस में सवार कलायत से जिरकपुर कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे यात्री सुमित उतरने लगा तो बस के नीचे आए पाइप लगने से उसकी टांग टूट गई। युवक की पत्नी सोनू ने बताया कि लोहे की पाइप उसके पति के पांव पर लगी। जिससे उसको पांव व टांग पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद इसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया।
इस संबंध में आरटीए सत्यवान मान ने कहा कि लोगों द्वारा जाम लगाए जाने का मामला उनके संज्ञान में है। सरकार की ओर से सिस्टम में बदलाव किया गया है।
लोगों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग लेनी होती है। जैसे ही ट्रेनिंग खत्म होगी। स्कूल संचालक आरटीए विभाग के पोर्टल पर अपडेट करेगा। इसके बाद आरटीए विभाग दस्तावेज को जारी करेगा। इसके बाद लोगों के घर बैठे लाइसेंस पहुंचेगे। कार्यालय में आने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को लोगों को कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया है। आगे भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें