ढांड रोड पर शराब के ठेके के सामने खड़ी एक कार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए दो युवक शीशे तोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। कार पास में ही एक दुकानदार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को ढांड रोड पर खड़ी एक कार पर अचानक दो युवकों ने डंडों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। जिससे धमाके जैसी आवाज हुई। जिसे सुनकर आस-पास के लोगों ने देखा तो दो युवक कार के चारों ओर के शीशे तोडक़र फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीआईए की टीमें हमलावरों का पीछा करने के लिए दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन टीम ने भी आस-पास के लोगों से आवश्यक जानकारी जुटाई।