फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डिग्री सेल्सियस रहा नए साल की रात का न्यूनतम तापमान, सर्दी से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छह डिग्री सेल्सियस रहा नए साल की रात का न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

घने कोहरे के साथ हुआ नव वर्ष का आगाज
फोटो नंबर-13
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नए साल का आगाज कड़ाके की सर्दी के बीच हुआ। घने कोहरे के बीच नए साल के पहले दिन सूर्यदेव ने सुबह 11 बजे दर्शन दिए। नए साल की रात में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात को काफी ठंड रही। शनिवार की सुबह दृश्यता काफी कम रही। सुबह करीब तीन घंटे तक शहर के बाहरी क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार थमी रही।
नए साल के पहले दिन सर्दी के चलते दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम ही रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पाला जमने से सुबह के समय कंपकंपी बनी रही। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। नमी 48 फीसदी व बारिश होने की संभावना एक फीसदी है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी करीब 10-15 मीटर रही। इससे वाहनों को हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 11 बजे धूप निकली इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। आगामी समय में बुधवार से लेकर शनिवार तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद सर्दी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि कोहरे व धुंध के चलते कोई दुर्घटना न हो इसके लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अनुरोध है कि कोहरे को देखते हुए वाहनों को धीमी गति व वाहनों की लाइटें जलाकर चलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें