गुहला क्षेत्र में एक परिवार दो दिन पहले पंजाब में माता नैना देवी धाम गया हुआ था। पीछे से चोरों दरवाजे का ताला तोड़कर मकान से हजारों की नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव नंदगढ़ निवासी लाभ सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दो दिन पहले परिवार के सदस्यों के साथ पंजाब में नैना देवी धाम गए हुए। इसके बाद वापस घर आए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। इसके बाद अंदर जाकर मकान में जांच की तो यहां से 22 हजार की नकदी व दो सोने की अंगूठी चोरी हुई मिली। इसके मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गुहला थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार केशव नगर चीका निवासी विवेक शर्मा ने शिकायत में बताया कि 16 अगस्त अज्ञात व्यक्ति उसका सिम कार्ड सहित मोबाइल चोरी करके ले गया।