फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी काम से चंडीगढ़ गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत क्षेत्र में एक मकान से चोर सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी करके ले गए। परिवार के सदस्य किसी काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मांडी कलां निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शेखर लगभग सात साल से कुलवंत नगर कलायत में अपने मकान में रह रहा है। 6 सितंबर को उसका भाई निजी काम के लिए परिवार सहित चंडीगढ़ गया हुआ था। 10 सितंबर को आस-पास के लोगों ने उस सूचना दी कि उसके भाई शेखर के मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो यहां मुख्य गेट की कुंडी व अंदर अलमारी के ताले टूटे मिले। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो अलमारी से एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, एक कानों की बाली, पांव के चांदी के तोड़े व अन्य सामान लापता मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें