फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की जीत की खुशी में बजते रहे ढोल

विज्ञापन
42-कैथल। अपने पार्षद की जीत की खुशी रंग गुलाल उड़ाकर खुशी मनाते हुए समर्थक। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के बाहर मुख्य अंबाला रोड सहित आस-पास की गलियों में बुधवार सुबह खुशी का माहौल था। पहले राउंड में ही चार पार्षद जीतकर बाहर निकले। इस तरह से अंतिम राउंड तक जैसे -जैसे गिनती आगे बढ़ती गई, बाहर विजयी पार्षदों की जीत की खुशी में ढोल बजते रहे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के परिणाम में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए पुलिस भी काफी सतर्क रही। आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों की समर्थकों की काफी भीड़ जुटी रही। जैसे ही कोई प्रत्याशी जीत की घोषणा के बाद बाहर आता तो उसके समर्थक खूब नारेबाजी करते थे। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार की घोषणा से चंद मिनट पहले ही कॉलेज के बाहर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी।
बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज के तीनों ही मुख्य गेट के सामने रस्सी लगाकर रास्ता बंद कर दिया। विश्वकर्मा चौक से लेकर पिहोवा चौक तक जाने वाला पूरा रास्ता ब्लॉक किया गया था। कॉलेज के मुख्य गेट पर डीएसपी विवेक चौधरी व अभिमन्यु गोयत ड्यूटी पर मौजूद थे। इस दौरान कई समर्थकों ने कॉलेज के अंदर घुसने का भी प्रयास किया परंतु पुलिस बल की तैनाती के चलते वे ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जीत के बाद खूब उड़ा गुलाल, हुई आतिशबाजी
पार्षदों की जीत के बाद आरकेएसडी कॉलेज के बाहर समर्थकों की तरफ से खूब गुलाल उड़ाया गया। इसके साथ ही पार्षदों की जीत पर भी उनके समर्थकों में काफी उत्साह दिखाई दिया। वहीं, समर्थकों ने आतिशबाजी करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जीत के बाद भाजपा की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में शहर में विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान सुरभि गर्ग ने शहरवासियों का अपनी जीत पर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें