फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत, गुहला व पूंडरी ब्लॉक में 60 लाख रुपये की लागत से सड़कों पर होगा पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत, गुहला और पूंडरी ब्लॉक में 24 खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इन सड़कों के लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इन सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढों से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग सड़कों की हालत में सुधार की मांग कर रहे हैं। गुहला ब्लॉक में इस समस्या के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया था। ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड हर वर्ष सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए सड़कों का जीर्णोद्धार कराता है। इससे पहले इन सड़कों के सुधारीकरण को लेकर ग्रामीण सरकार और प्रशासन से मिल चुके थे। खस्ताहाल सड़कों पर कई बार दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को समय सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
ये सड़कें हैं बदहाल
किठाना से सौंगरी, बड़सीकरी से बालू, बड़सीकरी से खेड़ा, रोहेड़ा से रायवाली, फरल से खेड़ी रायवाली, कौल से फरल, महाराणा तीर्थ से प्रताप चौक, पाई रोड से हाबड़ी, गोबिंदपुरा, महमदूपुर, सीवन से सौथा रोड, सीवन से गोहरा रोड, फिरोजपुर से रसूलपुर तक जाने वाली कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। बारिश में इन सड़कों पर गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। कई दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन सतपाल गोपेरा ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड करीब 60 लाख रुपये इस पर खर्च करेगा। टेंडर लगा दिए गए हैं। सभी सड़कों पर एक माह के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें