फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 100 परीक्षा का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग ने सुपर 100 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की ओर से 15 मई से सुपर 100 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों से 600 विद्यार्थियों को इसके तहत चयनित किया जाएगा, जिन्हें बाद में आईआईटी व नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। सुपर 100 के लिए होने वाली परीक्षा के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने बीते शिक्षा सत्र में बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी है। साथ ही कक्षा नौंवीं में सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और 11वीं कक्षा में मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय में दाखिला ले रखा हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से हर बार यह परीक्षा करवाई जाती है। पहले जिले में विद्यार्थी की प्रथम स्तर की परीक्षा होती है और उसके बाद उसे कोचिंग के लिए रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल या हिसार के केंद्रों में दो साल के लिए कोचिंग दी जाती है। कोचिंग से लेकर रहने व खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करती है। इस दौरान विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में ही पास कर लेता है।
इस तरह रहेगा शेड्यूल
विद्यार्थी 15 मई से 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। चार जून को जिले में प्रथम स्तर की परीक्षा ली जाएगी। 20 जून को प्रथम स्तर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद 24 जून से आठ जुलाई तक द्वितीय स्तर की तैयारी होगी। 10 जुलाई को द्वितीय स्तर का परीक्षा परिणाम आएगा। बाद में 15 जुलाई से चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में कैथल के खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौण ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी स्कूलों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने स्कूल मुखियाओं से अपील की कि वे शेड्यूल के अनुसार ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें