कैथल। सर्दी में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक स्थान से चोरों ने विद्युत तार और दूसरे स्थान से मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव सजूमा निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि चोर उसके खेत में लगी सौर ऊर्जा की 10 प्लेट व 30 फुट चार चोरी कर ले गए।
मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी
दूसरी घटना में गांव दुसेरपुर निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि चोर 11 दिसंबर की अल सुबह मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी कर ले गए। इसमें लगभग 6 हजार रुपये की नकदी थी। दोनों शिकायतों पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।