फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ में शहीद सैनिकों व कोरोना पीड़ितों के लिए डाली विशेष आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मिशन गायत्री परिवार, विचार क्रांति अभियान व अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार कैथल द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुति डाली गई। शनिवार को मुख्य यजमान एवं अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सुनीता शर्मा रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण और आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी सूरजभान द्वारा मुख्य अतिथि व शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के सदस्यों का स्वागत करके की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण और आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करना है। इस कड़ी में गर्भ उत्सव संस्कार, पुंसवन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, विद्या वर्ण संस्कार के लिए बाल रूप शर्मा टोली नायक ने बड़े ही विस्तृत रूप से जनसमूह को संबोधित किया। उपरोक्त संस्कार में अन्नप्राशन, विद्यारंभ विद्या वर्ण संस्कार, आए हुए लाभार्थियों को वैदिक विधि विधान से करवाए।
इस कार्यक्रम में लगभग पांच सौ धर्मनिष्ठ भाई बहनों ने यज्ञ में घी व सुगंधित सामग्री की आहुति दी। विशेष आहुति शहीद हुए भारतीय सैनिकों व एक विशेष आहुति कोरोना काल पीड़ितों को व एक विशेष आहुति किसी के जन्मदिन, शादी सालगिरह एवं शुभ अवसरों के लिए डाली गई। सायंकालीन सत्र में संगीत व प्रवचन का कार्यक्रम हुआ । इस मौके पर मुख्य यजमान विष्णु दत्त शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा सफाई कर्मचारी अनिल दरोगा और लाजपत राय सिंगला समाजसेवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टेकचंद चोटानी, रामदिया काकोत, प्रोफेसर एससी कौशिक, बीडी गुप्ता, प्राध्यापक धर्मबीर कौशिक नरवाना, जगमोहन बिंदलिश, राम भगत शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, मंजू बहन, अजीत कौशिक, उधम सिंह चौहान, पवन सिंगला, दीपिका मित्तल, रुचि बंसल, हरपाल गोस्वामी, रविंद्र कुमार व पवन सिंगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें