फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय महिला काॅलेज में अब तक 130 आवेदन

Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। प्राचार्य सुनील गर्ग ने बताया कि काॅलेज में अब तक 130 आवेदन जमा हो चुके हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख नौ जून तय की है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी का जिम्मा नवीन कुमार के कंधों पर है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आते ही उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया था। इसके अनुसार 19 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए। यह प्रक्रिया नौ जून तक चलेगी। प्राचार्य की ओर से तय रूप रेखा अनुसार 15 जून तक आवेदनों की वेरीफिकेशन होगी। उपरांत 19 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें नाम आने वाली छात्राओंं को 23 जून तक फीस जमा करवानी होगी। 26 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चयनित को 29 जून तक फीस भरनी होगी। शेष बची सीटों पर 1 जुलाई से फिजिकल काउंसलिंग द्वारा एडमिशन किए जाएंगे। महाविद्यालय बीए 320, बीकॉम की 80 और बीए गणित ऑनर्स की 30 सीटें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें