फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्हीलचेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू ग्वालियर में दिखाएंगे हुनर

Tue, 03 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जीवन में हिम्मत न हारने वाले तितरम गांव के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। अब वह ग्वालियर मेंं अपने खेल प्रदर्शन का जलवा दिखाएंगे। उनका चयन चंडीगढ़ टीम में हुआ है।

खेल कोच जगरूप कुंडू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 05 से 09 जून तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में संदीप कुंडू के अलावा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कैथल जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें सीताराम सैनी, सुशील गिल और प्रदीप चहल शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी व्हीलचेयर पर अत्यंत शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं और टीम की मजबूती बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संदीप कुुंडू अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने व्हीलचेयर क्रिकेट में कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें मात्र 12 गेंदों में 50 रन, 26 गेंदों में 100 रन व टी-20 मुकाबले में 184 रन लेकर खेल जगत मेंं एक नया अध्याय लिखा है। उनकी धुआंधार पारियां व्हीलचेयर क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं। हाल ही में संदीप कुंडू ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर चंडीगढ़ टीम को राष्ट्रीय चैंपियन बनाकर सफलता का बड़ा परचम फहराया है। जिला कैथल और प्रदेश भर में संदीप और उनके साथियों से इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में वे पहली बार सोनीपत में व्हीलचेयर क्रिकेट की ट्रायल देने गए थे। वहां पर करनाल टीम व सोनीपत टीम के साथ मैच होना था। उन्हें सोनीपत टीम में खेलने को मौका दिया। वे पहली बार में ही चयनित हो गए। इसके बाद वे लगभग तीन वर्ष तक सोनीपत की टीम में खेले। वहीं से ही वे हरियाणा की टीम में चयनित हो गए थे। वर्ष 2024 में एपीएल अपोलो व्हीलचेयर क्रिकेट ट्रॉफी में 37 गेंदों पर 149 रन और 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें