फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से 19 हजार रुपये व सोने की चेन छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मूंदड़ी में एक दुकानदार से पांच युवक 19 हजार रुपये व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूंडरी थाना में दी शिकायत में गांव करोड़ा निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि शराब ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन

30 अप्रैल को रात नौ बजे गांव मूंदडी से एक नंबर दुकान से रात्रि को पैसे लेकर नंबर दो दुकान पर पहुंचा तो वहां आरोपी सुभाष, ईश्वर, रवि, लाली व हवलदार नाम का एक व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर लूट के इरादे से पहुंचे थे। जैसे ही दो नंबर दुकान में जाने के लिए वह गाड़ी से उतरा तो आरोपियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। वह भागकर दुकान के अंदर गया तो आरोपी सुभाष दुकान के अंदर घुस गया और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की व गले से छह तोला सोने की चेन तोड़कर छीन ली। दुकान का से 19 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें