अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश तरनजीत कौर की अदालत ने स्मैक की तस्करी के दोषी सुखविंद्र उर्फ सूखा निवासी सिरटा रोड कैथल को 15 महीने की जेल व 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
एसपी अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 15 जुलाई 2017 को थाना शहर पुलिस ने पाडला रोड नजदीक ड्रेन पुल कैथल के पास बाइक सवार सुखविंद्र उर्फ सूखा निवासी सिरटा रोड कैथल ने काबू किया था। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। थाना शहर में दर्ज मामले की जांच के बाद मामले को चार्जशीट कर दिया गया। सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश तरनजीत कौर की अदालत ने दोषी सुखविंद्र को 15 महीने की जेल 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।