फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिखाया जोश, कराटे में जीते सात पदक

Thu, 05 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मूक-बधिर बच्चों को सम्मानित करती डीसी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हौसला बुलंद हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक चुनौतियां कभी राह की बाधा नहीं बनतीं। इस बात को सच कर दिखाया है होली पथ स्कूल के मूक-बधिर विद्यार्थियों ने। यहां के सात बच्चों ने पानीपत में आयोजित 9वीं वाडो नेशनल कराटे-डू चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

गत दिनों पानीपत में हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होली पथ स्कूल के मूक-बधिर बच्चों ने अपनी फुर्ती, आत्मविश्वास और तकनीक से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों ने रजत पदक जबकि दो विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। बच्चों की इस सफलता पर उपायुक्त अपराजिता ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्हें प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी भी शारीरिक बाधा की मोहताज नहीं होती। मूक-बधिर होने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना गर्व की बात है। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि इन बच्चों ने न केवल मेडल जीते हैं, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया है कि मेहनत, लगन और एकाग्रता से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिला प्रशासन इन बच्चों के सर्वांगीण विकास की कामना करता है।
विज्ञापन


यह स्कूल जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से अनहद एजुकेशन एंड हेल्थ वेलफेयर सोसायटी द्वारा मूक-बधिर और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है। मेडल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव रामजी लाल, स्कूल के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें