कैथल। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान 18 फरवरी को पंचकूला स्थित फायर निदेशालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र तथा महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि फायर महानिदेशक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल द्वारा दमकल कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मार्च 2025 में सात अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई थी, जिसने अब तक पांच बैठकें की हैं, लेकिन किसी मांग का ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। संवाद