फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लव-यू-ड्रीम अपने सपनों से प्यार करो’ फिल्म की हुई शूटिंग

विज्ञापन
39-ढांड। फिल्म शूटिंग करते हुए कलाकार - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ढांड। सलेमपुर महदूद में बाबा चमन ऋषि आश्रम में शुक्रवार को वत्स मीडिया बैनर तले ‘लव-यू-ड्रीम अपने सपनों से प्यार करो’ नामक फिल्म की शूूटिंग की गई। फिल्म के निर्माता-निदेशक रोशन वत्स ने बताया कि वह इसके माध्यम से जनता को शिक्षा के महत्व पर संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी में बताया गया है कि आधुनिकता से लड़ने के लिए शिक्षा एक हथियार है। इसके बलबूते पर हम कुछ भी कर सकते है। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए दिनभर ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिल्म के लेखक यश भारद्वाज है। कहानी के बारे में बताया कि शहर नाम की लड़की एक अशिक्षित लड़के से प्रेम करती है। वह मेहनत के दम पर विश्वविद्यालय में टॉप कर जाती है। यह खबर अखबारों में छपती है तो लड़की प्रफुल्लित होकर अखबार हाथ में लिए अपने प्रेमी को ढूंढती है। वह उसे तालाब किनारे मछलियों को पकड़ने में मस्त दिखता है। लड़की कहती है कि तुम यहां बैठे हो। पता है कि मैंने विश्वविद्यालय में टॉप किया है।
लड़का अखबार में छपी उसकी फोटो को देखकर खुश होता है और कहता है कि काश! मैं भी पढ़ाई करता तो आज मेरी भी फोटो अखबार में छपती। निदेशक ने बताया कि हम फिल्म के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास कर रहे है कि आज के इस वैज्ञानिक युग में हम शिक्षित हुए बगैर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। सरपंच ईशम सिंह ने कहा कि बाबा चमन ऋषि आश्रम की देश व विदेशों में काफी मान्यता है। इस स्थान पर आकर शूटिंग करना गौरव की बात है। भविष्य में यह स्थान एक पर्यटन स्थल के रूप में सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें