फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में सचिव व 800 मीटर में सुमित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को लड़कों के 14,17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। ये प्रतियोगिता डीपीई पवन पांचाल नौच व डीपीई भूप सिंह गोयत कैलरम की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता का संचालक रमेश चहल व राजबीर सिंह टाया पीटीआई ने किया। 17 आयु वर्ग में 400 मीटर में सचिन पाई प्रथम, अंकुश बलबेहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 800 अंडर 17 में मोनू राजकीय मॉडर्न संस्कृति क्योड़क ने पहला और रविंद्र हरसोला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि जाट शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष गुरदयाल सिंह नैन और जसवंत कबड्डी कोच और गुरमीत सिंह बॉक्सिंग कोच के रूप में मौजूद रहे। अंडर 19 में 400 मीटर में संदीप सोंगरी गुलियाना पहले, सुमित कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर अंडर 19 में सुमित जाट स्कूल कैथल पहले व अमन कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर अंडर 17 में विशु शर्मा चीका पहले, अंकुश केवीएम पाई ने दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर अंडर 19 में निशांत गौड़ डीएवी स्कूल कैथल प्रथम व सौरव शिडा डीएवी चीका ने दूसरा स्थान पाया। 600 मीटर अंडर 14 वर्ष में देवेंद्र चीका प्रथम व सन्नी राजकीय मॉडर्न संस्कृति क्योड़क ने दूसरा स्थान, 100 मीटर जश्न भाना प्रथम, विशाल सांघन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर अंडर 14 में देवेंद्र चीका पहले व बादल जीएमएस कैलरम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विजय बुरा एथलेटिक कोच, अशोक शर्मा, धीर सिंह, नरेंद्र ढांडा, जय प्रकाश, सुनील पीटीआई देवबन, गोविंद पीटीआई, संदीप कुमार डीपीई पाडला, रणधीर ढांडा, शमशेर सिंह डीपीई, बलजीत कुमार डीपीई, विजेंद्र पीटीआई सोथा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें