फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने नपा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने कूड़ा डाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
25 गुहला-चीका। नगरपालिका कार्यालय चीका के मुख्य गेट के सामने कूड़ा डाल विरोध जताते हुए सफाई कर्मच? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने रविवार को नपा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने कूड़े के ढेर लगा प्रदर्शन किया। इन दौरान कर्मचारियों प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की रोष जताया। अध्यक्षता यूनियन प्रधान पृथ्वी राम ने की व मंच संचालन सागर ने किया।
विज्ञापन

हड़ताल में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कमेटी में वरिष्ठ उपप्रधान शिवचरण साथियों सहित शामिल हुए। शिवचरण ने कहा कि सरकार लगातार हठधर्मिता अपनाए हुए है और बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों समस्या का हल करवाने की बजाए लगातार उनका शोषण कर रही है। प्रधान पिरथी राम ने कहा कि कर्मचारी सोमवार को भी हड़ताल पर बैठेंगे और काली दिवाली मना सरकार को लानत भेजेंगे। हड़ताल में एसके प्रधान पवन शर्मा, जगबीर मान, डोर टू डोर से रिंकू, काला, गोपाल, सागर, चरणदास, विजय सिंह, गुरदीप, चिंतो देवी, पिंकी रानी, कैलाशो व सुमन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें