फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी व दो अन्य के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

विज्ञापन
12-कैथल। गुहला पुलिस की गिरफ्त में दोनो हत्यारोपी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गांव रसूलपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर पति की सिर में हथौड़ी मार कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने उसे हादसे का रूप दे दिया। यही नहीं पुलिस और अन्य परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मामले में 10 दिन बाद मृतक की बेटी ने हत्याकांड का खुलासा किया। फिर भाई ने पुलिस को मामले में शिकायत दी और पूछताछ के बाद पत्नी ने एक के बाद एक सारी परतें खोल दी। गुहला थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी गीता देवी तथा प्रेमी सदरहेड़ी निवासी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रसूलपुर गामड़ी निवासी भाना राम ने बताया कि उसका छोटा भाई राजपाल चार साल से डेरा भाग सिंह में रहता था। 13 अक्तूबर को उसके भाई धर्मपाल के पास शाम पांच के करीब राजपाल की पत्नी गीता का फोन आया। उसने बताया की राजपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके बाद वे सरकारी अस्पताल गुहला में पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। राजपाल का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल कैथल में करवाकर गांव रसूलपुर गामड़ी में दाह संस्कार कर दिया गया। इसके बाद 21 अक्तूबर को राजपाल की लड़की ने बताया कि उसके पिता की हत्या उसकी मां गीता देवी, मौसी सुनीता, गीता के प्रेमी सदरहेड़ी निवासी गोविंद और एक अन्य ने मिलकर की है। बेटी के अनुसार वे रात को दूसरे कमरे में सो रहे थे, जब उनको आवाज आई तो देखा कि सभी आरोपी पिता से मारपीट कर रहे थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि 11 अक्तूबर को उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिस कारण उसने अपने दोस्त गोविंद और दो अन्य के साथ मिलकर उसके पति के हत्या करने की योजना बनाई। 12 अक्तूबर को उन चारों ने मिलकर घर पर सिर में हथौड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली। धरे गए आरोपी गोविंद और हत्यारोपी पत्नी गीता को पुलिस ने रविवार को ही न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में दो अन्य आरोपियों को अभी पुलिस तलाश कर रही है। विदित हो कि मृतक राजपाल राइस मिल में मजदूरी करता था और आरोपी गोविंद भी मजदूरी करता था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें