फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से हत्या कर शव खेतों में फेंका

विज्ञापन
04-ढांड। शव के पास जांच करते हुए थाना प्रभारी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गांव कौल में एक व्यक्ति की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शव की हालत देखकर लगता है कि हत्यारोपी ने बड़ी निर्दयता दिखाई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव कौल में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान कौल निवासी सुलतान सिंह पुत्र रामजी लाल के रूप में हुई है। उम्र लगभग 44 वर्ष थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुलतान के भाई रामफल ने कहा कि हम चार भाई-बहन में वह था। छोटा भाई सुलतान अविवाहित था। वह प्रतिदिन सुबह दिहाड़ी पर काम के लिए निकलता था और शाम को घर वापस आ जाता था।
रामफल के मुताबिक, 16 मई को सुबह काम पर जाने के बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो सबको चिंता हुई। खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। 17 मई को सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई का शव फरल रोड पर खेतों में सड़क किनारे पड़ा है। शव की हालत देखकर लगता था कि किसी ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की थी। मुंह पर काफी चोटों के साथ उसकी गुदा में लकड़ी के डंडा डाल दिया था।
विज्ञापन

ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर सीन आफ क्राइम की टीमों को बुलाया गया था। शीघ्र ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें