फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान, मकान से लाखों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दुकान व मकान से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी थाना में दी पहली शिकायत में शक्ति नगर निवासी प्रमिला ने बताया कि वह एक बुजुर्ग महिला है। घर का कामकाज करती है। उसकी लड़की रितू बिहार के गया में पढ़ाई करती है। उससे मिलने के लिए जनवरी में बिहार गई थी। उस समय से वह अपनी लड़की के पास ही रह रही थी। 13 मई को सुबह दो बजे उसकी लड़की रितू के पास उनके पड़ोसी सोनू का फोन आया कि उनके घर चोर घुसे थे। पड़ोसियों को देखकर भाग गए। चोरी की सूचना पाकर रितू के साथ जब वह घर आई तो देखा दरवाजा का गेट टूटा हुआ था। मकान के गेट का ताला खुला हुआ था और जब मकान के अंदर जाकर देखा की घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
जब आसपास सामान को जांचा। समान चेक किया तो प्लास्टिक के बर्तन, स्टील का कुकर, स्टील के बर्तन करीब आठ हजार रुपये, दो पर्स, एक जोडी चांदी की पाजेब, एक हीटर, सिलाई मशीन व करीब 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सामान की कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन थाना में दी दूसरी शिकायत में रामनगर भूना निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उसका पापसर गांव में होटल है। 15 मई की रात को 11 बजे उसके होटल से चोर इनवर्टर बैटरी, एक एलईडी व दो एसी सहित सामान चुराकर ले गए। सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें