फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल है तैयार पर ट्रक खाली कहां करें सरकार

विज्ञापन
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान हंसराज सिंगला। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सरकार की ओर से मिलों को दिए गए धान से चावल तैयार है। अब गुहला-चीका के मिलर्स को गोदाम का इंतजार है, लेकिन जगह उपलब्ध नहीं होने से मिलर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि चावल सुपुर्द करने के लिए मिलर्स अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। मिलर्स का कहना है कि अधिकारियों ने शाहाबाद में गोदाम के लिए जगह बताई थी, लेकिन चार-पांच दिन से ट्रक वहां खड़े और खाली नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज सिंगला सहित अन्य मिलर्स का कहना है कि पिछले सीजन में खरीदी गई धान में से चावल निकालकर 31 दिसंबर तक 25 प्रतिशत दिया जाना है, जो पूरा नहीं करने पर मिलर्स को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि चीका क्षेत्र के 80 मिलर्स के पास करीब 400 गाड़ियां चावल की तैयार हैं, लेकिन इन्हें रखवाने के लिए सरकारी गोदाम उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने शाहाबाद में गोदाम बताया था, जहां चार-पांच दिनों से ट्रक लदे खड़े हैं, लेकिन वहां कोई देखने सुनने वाला भी नहीं है। इसके लिए मिलर्स कभी किसी अधिकारी के पास गुहार लगा रहे हैं तो कभी किसी के पास। इस संबंध में डीएफएससी प्रमोद कुमार का कहना है कि मिलर्स की समस्या के संबंध में जानकारी मिली है। इसके लिए कुरुक्षेत्र में डीएफएससी विभाग में पता करवाया गया है। गांव अमीन में बने गोदाम में जगह पता चली है। वहां इन मिलर्स को चावल लगाने के लिए बता दिया गया है। यहां चावल लगने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें