फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरम थाने के बाहर गोली बारी का मामला : रिमांड के दौरान आरोपियों से रिवॉल्वर, राइफल व गंडासी बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस थाना तितरम के बाहर शनिवार को हुई गोलीबारी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पुलिस ने रिवाल्वर, राइफल व गंडासी बरामद की है। सभी आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दो पक्षों में हुई पंचायत के बाद पुलिस थाने के बाहर गोलीबारी हुई थी। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर पांच तो दूसरे पक्ष की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके पांच दिन के रिमांड पर लिया था। सीआईए-वन इंचार्ज अमित अहलावत ने बताया कि रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर चल रहे आरोपी बालू निवासी कुलदीप से एक राइफल 315 बोर व आरोपियों रविंद्र, कुलदीप व सुरेंद्र से एक गंडासी व एक रिवॉल्वर बरामद हुई है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें