फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जेई शमशेर सिंह ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
23-कैथल। कार्यलय में डॉ. संगीता तेतरवाल से मुलाकात करते हुए स्वर्ण पदक विजेता शमशेर सिंह। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित फर्स्ट नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के तहत भाला फेंक प्रतियोगिता में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से रिटायर्ड जेई शमशेर सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोमवार को डीसी से मुलाकात की। उनकी उपलब्धि पर डीसी डॉ. संगीता ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

कुराड़ के रहने वाले लगभग 68 वर्षीय रिटायर्ड जेई जब शमशेर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 जून तक हुआ। इसमें देशभर से 65 प्लस के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें स्वर्ण पदक मिला तो उसे एहसास हुआ कि वह अब भी युवा हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कोटे से वह बिजली विभाग में भर्ती हुए थे। अपने कोच सतनाम सिंह से प्रेरणा व ट्रेनिंग लेते हुए रिटायरमेंट के बाद भी खेलना नहीं छोड़ा। इसी के परिणाम यह पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें