फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कैप्टन की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैथल)गुहला-चीका। गुहला के एक रिटायर्ड कैप्टन 63 वर्षीय चमन सिंह की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैप्टन के भाई गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका भाई चमन सिंह शहर से बाहर नौकरी करता था और सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी बीच गांव खरौदी के पास भूना रोड पर एक प्राइवेट स्कूल की बस चालक ने उसके भाई को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास जैसे ही सूचना आई तो वे मौके पर गए और उन्हें पटियाला ले गए परंतु वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें