फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल-पटियाला मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल-पटियाला रोड पर गति अवरोधक बनाने जाने की मांग को लेकर राधास्वामी कॉलोनी के लोगों ने विश्वकर्मा चौक पर एक घंटा जाम लगाया। कॉलोनी वासी सुबह दस बज एकत्रित होकर चौक पर पहुंचे और ग्यारह बजे तक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पाकर तहसीलदार सुदेश मेहरा मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब कॉलोनीवासी नहीं माने तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन से फोन से बात कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिलाया। उसके बाद कॉलोनी वासियों जाम खोल दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों संदीप, मदन, महिला रामप्यारी, सुमन, आशा, सिमरन ने कहा कि विश्वकर्मा चौक से पहले ही कॉलोनी के मोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के चलते यहां पर अधिकतर वाहन चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन लेकर आते हैं। जिससे हादसों की संभावना बनी रहती है। दो दिन पहले भी यहां पर बाइक सवार दो लोग कार की टक्कर लगने से घायल हो गए थे।
तहसीलदार सुदेश मेहरा ने कहा कि विश्वकर्मा चौक पर लोगों की ओर से ब्रेकर बनाने जाने को लेकर जाम की सूचना मिली थी। संबंधित विभाग के एक्सईएन को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से थोड़ी समस्या है। दीपावली के बाद इसे दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें