फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने पर 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा डालने और दुर्व्यवहार करने पर नायब तहसीलदार सीवन ने थाना सीवन में 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार सीवन सुनील कुमार ने बताया कि वे बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट योगेश्वर स्कूल के सामने बिजली की तार बिछाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। वहां पर उनके साथ पुलिस बल और बिजली कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ महिलाएं व पुरुषों ने इस कार्य का विरोध किया जबकि उनके पास इस काम को रुकवाने के लिए कोई दस्तावेज या स्टे आर्डर नहीं था। उसके बाद उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु वे उग्र होते गए और गाली गलौज पर उतारू हो गए। आरोपियों ने हाथापाई करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर बलराज, रुलदू राम, शिव लाल, राम प्रकाश, रामेश्वर, सिन्द्र कुमार, राजीव, रमन, सुमित, दीपक, अमन, समन, जगदीश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें