फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद रखें युवा : संजय कुमार

विज्ञापन
Remember the glorious history of freedom struggle youth : Sanjay Kumar - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन शनिवार सुबह छोटू राम इंडोर स्टेडियम में किया गया।
विज्ञापन

जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि एक राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल रहता है, जब वह अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल पल जुड़ा रहता है। आजादी का अमृत महोत्सव हमें यह अवसर देता है कि हम भविष्य पर अपनी निगाह रखते हुए देश की आजादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को भी याद रखें। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांव से आए 120 युवा मंडल सदस्यों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार ने मौजूद सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन के लिए हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक दीक्षा मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का पूरे जिले के 75 गांवों में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग ने भी युवाओं को संबोधित किया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खडालवा के प्रधानाचार्य प्रद्युमन भल्ला कविता के माध्यम से देश के शहीदों को नमन किया। मंदीप, नरेश, लक्ष्मी, परवीन, मिलन, रीना, महावीर, ज्योति, ऋषिपाल, विशाल, संदीप, काजल व अन्य युवा मंडल सदस्य और वालंटियर्स मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें