फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में 300 ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के सीजन में दुर्घटनों पर अंकुश पाने के उद्देश्य से वीरवार को सहकारी चीनी मिल कैथल के केन यार्ड में लगभग 300 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण एवं जिला परिवहन अधिकारी सत्यवान सिंह मान व चीनी मिल के प्रबंध निदेशक सतिंद्र सिवाच ने वाहनों पर टेप लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि धुंध के सभी वाहन चालक धुंध मौसम के दौरान सावधानियां बरतते हुए अपने वाहन धीमी गति से चलाएं व यातायात नियमों की पालना करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चालक कोहरे के लिए लाइट व डिपर का प्रयोग करें और रात के समय अपने वाहन के खराब होने और अन्य किसी भी स्थिति में अपने वाहन को सड़क के किनारे न खड़ा करके कहीं खाली भूखंड में खड़ा करें। इस मौके पर सहायक सचिव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शीशपाल, मिल के मुख्य अभियंता एए सिद्दीकी, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामपाल सिंह, गन्ना विपणन अधिकारी, देशराज सिंह, शमशेर सिंह, रमेश कुमार, रामफल शर्मा व धर्मपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें