कैथल। एसएससीआई, टीसी चंडीगढ़ द्वारा सुरक्षाकर्मी व सुरक्षा सुपरवाइजर पदों को भरने के लिए जिला कैथल के सभी खंडों में जनवरी 2022 में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 10 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक लगाए जाएंगे।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी कुसुम भारद्वाज ने देते हुए बताया कि आगामी 10 जनवरी को सीवन खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सीवन में, 11 जनवरी को राजौंद खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद, 12 जनवरी को गुहला खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला, 17 जनवरी को पूंडरी खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूंडरी, 18 जनवरी को कैथल खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कैथल, 19 जनवरी को कलायत खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कलायत, 20 जनवरी को ढांड खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ढांड मेें भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इच्छुक युवा न्यूनतम 10वीं व 12वीं पास जिसकी आयु 21 से 37 वर्ष तक तथा लंबाई 168 सेंटीमीटर व वजन 56 से 90 किलो तक है, वे अपने संबंधित दस्तावेजों सहित निर्धारित समय व स्थान के अनुसार भर्ती स्थल पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवक को 350 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा व सुरक्षाकर्मी एक महीना और सुरक्षा सुपरवाइजर को तीन महीने ट्रेनिंग के लिए अतिरिक्त कंपनी द्वारा निर्धारित शुल्क देय होगा।