फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 परिवारों के गलत बने राशन कार्डों से राशन डकार गया डिपो होल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला चीका के वार्ड नंबर 10 का डिपो होल्डर साधु राम फर्जी राशन कार्डों से 31 परिवारों के नाम का राशन डकार गया। जबकि जांच में सामने आया कि ये परिवार वार्ड में रहते ही नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर डिपो धारक ने 2017 से 2020 तक 2,71,157 रुपये का राशन हड़पा है। राशन हड़पने के मामले में पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार की शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुकेश का कहना है कि 2017 में ऑनलाइन तरीके से राशन लेने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड जारी किए गए थे। इसमें गुहला के 10 वार्ड में 31 राशन कार्ड फर्जी बने थे। जिस समय ये राशन कार्ड बनवाए गए थे, उस समय रजिस्टर पर अंगूठा लगाकर राशन दिया जाता था। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन से राशन मिलना शुरू हो गया था। डिपो धारक ने फर्जी राशन कार्डों की सूचना विभाग को नहीं दी। इसके बाद लगभग चार साल तक फर्जी तरीके से बनाए गए राशन कार्डों से डिपो होल्डर राशन हड़पता रहा। इन राशन कार्डों की जांच करवाने के लिए गुहला चीका के समाजसेवी राजपाल जिंदल ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को लिखित में शिकायत दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों की तरफ से डीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया। डीसी ने राशन कार्डों की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि जिस वार्ड में राशन कार्डों से राशन लिया जा रहा है, वे परिवार उस वार्ड में नहीं रहते हैं। इसकी रिपोर्ट डीसी के माध्यम से उच्चाधिकारियों को सौंपी गई। जहां से दोषी मानते हुए डिपो धारक साधु राम के खिलाफ केस दर्ज करवाने का आदेश हुआ, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। विभाग ने पुलिस में दी शिकायत के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया।
2017 से दिसंबर 2020 तक हड़पा राशन
साधु राम द्वारा 10,814 किलो गेहूं, 836 किलो बाजरा, 180 किलो दाल, 203 किलो चीनी, 131 लीटर सरसों का तेल हड़पने का मामला सामने आया है। इस सामान की अनुमानित राशि मार्केट रेट के हिसाब से 2,71,157 रुपये है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें