Rajpal's treatment will start from tomorrow
- फोटो : Kaithal
फोटोसीएचसी राजौंद के एसएमओ डॉ. संदीप ने राजौंद निवासी टीबी से पीड़ित राजपाल के घर पहुंचें और उनका हाल-चाल जाना व उनकी बीमारी को लेकर बातचीत की। डीसी प्रदीप दहिया ने मरीज की सुध लेकर इलाज करवाने के निर्देश जारी किए थे। एसएमओ ने राजपाल की बीमारी से संबंधित उनसे बातचीत करके उन्हें सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज दिलवाने की पेशकश की। उन्होंने बताया कि राजपाल 2018 से बीमार चल रहा है। उन्होंने अपनी पुरानी बीमारी के चलते लीवर का ऑपरेशन भी करवाया था, उसके बाद भी राजपाल ने चंडीगढ व अन्य स्थानों से इलाज करवाया है।
एसएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि राजपाल का इलाज सोमवार से शुरू करवा देंगे। उनके परिवार वाले सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए तैयार हैं। जून 2018 से उनको टीबी और शुगर की बीमारी है, जो पूरा इलाज न करवाने की वजह से ठीक नहीं हुई है। डॉ. ने बताया उनकी ये हालत उनके शरीर में कमजोरी की वजह से है।
बता दें कि पिछले दिनों बीमारी से जूझ रहे राजपाल की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिस पर डीसी प्रदीप दहिया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसएमओ को बीमारी से ग्रसित राजपाल के घर पहुंच कर इलाज शुरू करने के निदेश दिए थे।