कैथल। गांव में शोक प्रकट करने गए पुलिस कर्मचारी के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करके रिवॉल्वर छीन ली गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छीनी गई रिवाल्वर व कारतूस बरामद कर लिए हैं।
सुपर एसए तैनात एचसी सतपाल की शिकायत पर थाना सदर में दर्ज मामले के अनुसार वह अपने गांव टीक में परिवार में शोक प्रकट करने गए हुए थे। यहां उनके चाचा बाबू राम व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की और उनकी निजी रिवाल्वर कारतूस सहित छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी बाबूराम, सुभाष, रवि व रिंकू सभी निवासी टीक को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से छीना गया रिवाल्वर व कारतूस बरामद हुआ। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजे गए।