फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's birthday celebrated - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के हित में नित नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन कर रहे हैं तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और हर व्यक्ति की समस्या को सुनकर समाधान किया जाता है। कई बड़े-बड़े फैसले लेकर देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक लीला राम अपने निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन मनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जिले में करोड़ों रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलियों, सड़कों, सामुदायिक भवनों, हर घर तक जल पहुंचाना, सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कोरोना काल में भी हर व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी और लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे सरकार की योजनाओं को निरंतर आमजन तक पहुंचाएं, ताकि व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इस मौके पर विरेंद्र बत्रा, मक्खन डोहर, हरपाल शर्मा, रामकुमार, रामेश्वर मानस, दलेल राठी, सतपाल भारद्वाज, अशोक भारती, सुभाष बात्ता, प्रदीप जांगड़ा, राकेश मलिक, कुशल पाल सैन, सुरेंद्र शर्मा, रमेश संगतपुरा, पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें