फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अब वांछित आरोपी जितेंद्र सैनी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Police now arrested wanted accused Jitendra Saini - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
तीन साल पहले सस्ता सोना देकर करोड़ों रुपये की कमाई का झांसा देकर लोगों से ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी अमरगढ़ गामड़ी निवासी जितेंद्र सैनी पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है और वह इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं में शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सस्ता सोना दिलवाने के बदले धोखाधड़ी पूर्वक करोड़ों रुपये नकदी हड़पने के मामले की जांच इक्नोमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में एएसआई महेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए उक्त मामले में वांछित करीब 40 वर्षीय आरोपी जितेंद्र निवासी अमरगढ़ गामड़ी कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने बताया कि इस मामले में पंडित प्रेम शंकर निवासी सेक्टर 19 कैथल की शिकायत पर 15 नवंबर 2018 को मामला दर्ज किया था। जिसमें उसने कहा था कि उक्त आरोपी ने उसे सस्ता सोना दिलवाने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा स्वयं के तथा कई अन्य व्यक्तियों से पैसे लेकर उक्त आरोपी को 3 करोड़ 42 लाख रुपये दे दिए गए थे। आरोपी शुरु में उसे गुमराह करता रहा तथा बाद में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया आरोपी जितेंद्र मंगलवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपी का हड़पी गई नकदी की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें