फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं मंगलवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गुहला स्थित पीर मीरा जी नौ बहार पर चल रहे मेले में झूला झूलने को लेकर हुए विवाद में हर्षित को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सलीम, राहुल, सचिन, कमली, शैले, सन्नी व बंटी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर हर्षित का शव परिजनों को सौंप दिया।
इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। हर्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव के अलावा आसपास के लोग और विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पहुंचे। लोगों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। गुहला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हर्षित पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें