फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पबनावा निवासी टाटा एस के ड्राइवर ने ठेकेदार के बकाया किराया न देने पर संदिग्ध हालात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 152 डी के मजदूरों को लाने व ले जाने का कार्य करता था।
विज्ञापन

गांव पबनावा निवासी भगवानदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पिता ओमप्रकाश ने जून 2021 में उनके गांव के पास बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग में मजदूरों को लाने व ले जाने के लिए काम किया था। ठेकेदार की ओर उसके पिता के 85000 रुपये बकाया थे। ठेकेदार ने ये राशि देने से इंकार कर दिया। इसके बाद काफी दिनों से उसके पिता परेशान चल रहे थे। इसी तनाव में वीरवार की रात उसके पिता ने जहर खा लिया।
वे उन्हें कुरुक्षेत्र के अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। उसने कहा कि उसके पिता की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार लोकेश कुमार है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें