फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी के सामान में पेट्रोल से लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में स्थित कबाड़ी की दुकान के बाहर कई व्यक्तियों ने पेट्रोल का छिडक़ कर आग लगा दी। इससे कारोबारी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर वार्ड नंबर एक निवासी कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह कबाड़ी का काम करता है। उसकी दुकान अशोक विहार गली नंबर पांच में स्थित है। वीरवार करीब 12 बजे रुलदु, रामचन्द्र, सतीश, राजु व दीपक ने उसकी दुकान के सामने गोदाम के बाहर आग लगा दी। जिसमें 20 टन पल्ली, 18 टन पॉलिथीन, एचएलएमडी 10 टन सोल और 10 टन प्लास्टिक जलकर राख हो गए। इसकी कीमत लगभग 10 लाख है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों ने योजना के तहत उसकी कबाड़ी के सारे सामान को पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें