कौल, संगरौली, साकरा, खेड़ी साकरा व धेरढू पांच गांवों की सीमा में स्थित मां भगवती मंदिर साध वाला में हरियाणा स्टाइल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें एक पंचायत की टीम में 2 खिलाड़ी बाहर से खेल सकते हैं।
दूधाधारी बाबा रामगिरी ने कहा कि खिलाड़ी अपने साथ पहचान पत्र साथ लेकर आएं। टीम के लिए इंट्री फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर दूरी तक किराया 1000 रुपये 80 किलोमीटर तक 1500 रुपये तथा 80 किलोमीटर से अधिक दूर से आने वाली टीम को 2000 रुपये किराया दिया जाएगा। विजेता टीमों को कोई किराया नही दिया जाएगा। बाबा ने कहा कि विजेता टीम को 71000 रुपये उपविजेता टीम को 51000 रुपये तथा तीसरे स्थान पर 11000 रुपये चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 7100 रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा। बैस्ट रेडर व कैचर को 7100-7100 रुपये की इनाम दिया जाएगा। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पूडरी हलका के विधायक एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन होंगे। 14 अक्तूबर को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।