फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के आंतरिक गुणवत्ता व गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन कार्यशाला हुई। कार्यशाला ‘शारीरिक साक्षरता आधुनिक समाज विषय’ पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का समन्वय कोमल रानी व डॉ. सोनिया रानी ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने किया। प्राचार्य ने कहा कि फिटनेस का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। शरीर से स्वस्थ व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति कर सकता है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्ति के महत्व को समझाने के लिए एक डाटा प्रस्तुत किया। जिसमें शारीरिक श्रम करने वाले व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक श्रम या एक्सरसाइज न करने वाले व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य दिया गया था। उस में पाया गया कि जो व्यक्ति एक्सरसाइज करते हैं, उनका मानसिक विकास अच्छे से होता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में उठने-बैठने का सही तरीका और गलत तरीके से बैठने से होने वाली हानियों के बारे में सभी श्रोताओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें