फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला क्षेत्र में एक बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलविंद्र सिंह निवासी सुल्तानिया ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। वे तीन भाई है। उसका भाई सुनील कुमार मुन्ना लाल के भट्ठा गुहला पर दिहाड़ी करता था। वह चीका में मजदूरी करता है। दोनों भाई इकट्ठे मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम पर जाते थे। 15 अगस्त को दोनों उसके भाई की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुहला से अपने घर के लिए चले थे। गांव सुल्तानिया से करीब दो किलोमीटर पहले मोटरसाइकिल अचानक खराब हो गई। उसका भाई सुनील कुमार अपनी मोटरसाइकिल को पैदल लेकर हमारे गांव की ओर जा रहा था। वह करीब 20 मीटर पीछे-पीछे आ रहा था। जैसे ही वे गांव से आधा किलोमीटर पहले पुलिया के पास पहुंचे तो सामने आ रहे कार चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई सड़क के किनारे गिर गया व मोटरसाइकिल उछलकर सड़क के किनारे गिर गई। इसके बाद इसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें