कैथल। नगर निकाय के चुनाव का सोमवार को बिगुल बजने के बाद ‘संग्राम’ में उतने के इच्छुक उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठे हैं। 30 मई से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद 19 जून को मतदान होना है। कैथल नगर परिषद में चेयरपर्सन पद के लिए जहां पहली बार सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा वहीं 31 वार्डों के लिए पार्षदों के लिए भी उम्मीदवारों की लंबी लाइन है। आंकड़ों के मुताबिक, इनके भाग्य का फैसला एक लाख छह हजार 287 मतदाता करेंगे।
वर्ष 2016 के चुनाव में कैथल शहर में 90,371 मतदाता थे, जो अब एक लाख 6 हजार 287 हो गए हैं। करीब 16 हजार वोटों का इजाफा इन पांच वर्षों में हुआ है। उधर, सोशल मीडिया पर भी संभावित उम्मीदवारों ने अपनी व अपनी पत्नी की फोटो के साथ वोट की अपील करने का सिलसिला शुरू कर दिया। महिलाओं के लिए 11 वार्डों को आरक्षित किया गया है। इनमें वार्ड नं. 3 और 5 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य महिला आरक्षित वार्ड नंबर 2, 6, 8, 11, 13, 19, 24, 25 व 30 हैं। इसी प्रकार नगर परिषद कैथल में 31 में से वार्ड नंबर 1, 3, 5, 12 व 31 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
इनमें से हो सकते हैं पार्टियों के संभावित उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी में सुरेश गर्ग नौच की पुत्रवधू सुरभि गर्ग, ज्योति सैनी, संजय भारद्वाज की पत्नी सुषमा भारद्वाज, पाला राम सैनी की पत्नी पुष्पा सैनी, पूजा अग्रवाल, कांग्रेस से पूर्व पार्षद ज्योति मित्तल, महिला विंग की जिला अध्यक्षा सुशीला शर्मा, कमलेश गुप्ता, उर्मिल कौलिया, आप पार्टी से नीलम गुप्ता के नाम पर चर्चा है।
ये है नगर परिषद में वार्ड अनुसार मतदाता सूची
नए वोटर 2022
वार्ड महिला पुरुष कुल वोट
1. 2036 2252 4493
2. 1791 2013 3902
3. 1472 1599 3287
4. 1455 1609 3276
5. 1451 1623 3199
6. 1435 1654 3190
7. 1825 1940 3952
8. 1870 2079 4070
9. 1970 2156 4032
10. 2310 2552 5006
11. 705 816 1711
12. 1720 1971 3874
13. 1089 1241 2416
14. 1634 1853 3853
15. 1413 1496 2951
16. 1512 1643 3254
17. 1204 1364 2640
18. 1689 2005 3780
19. 1017 1107 2133
20. 1470 1738 3508
21. 2194 2488 4836
22. 1611 1654 3347
23. 1542 1639 3399
24. 1099 1235 2336
25. 1308 1478 2786
26. 1507 1738 3403
27. 1941 2662 4114
28. 1497 1615 3184
29. 1492 1660 3271
30. 1624 1726 3451
31. 1487 1701 3564
कुल मतदाता 1,06,287
अब तक रहे चेयरमैन
कैथल में आजादी के बाद से अब तक नगर परिषद में 21 चेयरमैन बन चुके हैं।
नाम कार्यकाल का समय
अमरनाथ तिवाड़ी 1947 से 1954
मुरारी लाल मलिक 1954 से 1955
अमरनाथ तिवाड़ी 1955 से 1956
लछमन दास 1956 से 1957
मोती राम 1957 से 1958
दिनानाथ गुप्ता 1961 से 1962
ओमप्रकाश शोरेवाला 1962 से 1968
बिहारी लाल 1968 से 1969
चरणदास शोरेवाला 1971 से 1973
मेहर सिंह सैनी 1987 से 1991
गुलशन मलिक 1991 से 1994
अर्जुन गुलाटी 1994 से 1995
अमर सिंह शोरेवाला 1996 से 2000
कमल चौधरी 2000 से 2005
सुनीता बंसल 2005 से 2008
सुरेंद्र रांझा कार्यकारी 11 अप्रैल 2008 से 10 जून 2009
उर्मिल कोलिया 2008 से 2010 तक
रामनिवास मित्तल 2011 से 2016
यशपाल प्रजापति जुलाई 2016 से अगस्त 2017
पवन थरेजा कार्यकारी अगस्त 2017 से जून 2018
सीमा कश्यप जून 2018 से पिछले प्लान का कार्यकाल समाप्त होने तक।