कैथल। रविवार को कोरोना संक्रमित कैलरम निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमण के 134 केस सामने आए हैं, जबकि 132 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 827 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 777 को हॉम आइसोलेशन में रखा गया है, 8 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 एल्केमिस्ट मोहाली में, 5 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 21 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 8, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 6 मरीजों का उपचार चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 13 हजार 606 कोरोना के मरीजों में से 12 हजार 424 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 91.3 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.4 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 11754 व्यक्तियों में से 10977 ठीक हो चुके हैं।
डीसी ने बताया कि जिले मेें अब तक 15 लाख 27 हजार 228 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 76 हजार 184 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 47 हजार 779 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 3265 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है, जिनमें 15 हजार 161 हेल्थ केयर वर्कर्स, 11 हजार 753 फ्रंट लाईन वर्कर्स, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 42 हजार 8, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9 लाख 23 हजार 6 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 99 हजार 744, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 35 हजार 556 व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को 296 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।