फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख रुपये में बेच रहे थे एक आंसर-की

विज्ञापन
One answer key was selling for Rs 12 lakh - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस सिपाही पद के लिए आयोजित परीक्षा के सुबह के सत्र में परीक्षा को आंसर-की के माध्यम से लीक कर रहे पांच युवकों को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले तीन लड़कों को माता गेट से और बाद में दो लड़कों को अलग-अलग जगहों से काबू किया, जो 12 लाख रुपये में परीक्षार्थी को उत्तर कुंजी देकर पेपर लीक कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पांचों युवकों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर प्रदेश के कई जिलों में छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरोह में कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार सहित हरियाणा के कई जिलों से तार जुड़े होने की जानकारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कैथल पुलिस को जिले से बाहर की किसी एजेंसी से सूचना मिली कि कैथल में माता गेट के बाहर कुछ युवक परीक्षा लीक कर रहे हैं और उनके पास हल की हुई उत्तर कुंजी यानी आंसर-की है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा तो तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां कार में सवार तीनों युवकों की पहचान जींद के गांव खापड़ निवासी संदीप, इसी गांव निवासी गौतम व उनके पीछे बैठे लड़के प्यौदा निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप के पास से एक मोबाइल में आंसर की बरामद की। इसी प्रकार से गौतम के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें आंसर-की मिली। पुलिस ने इस मामले में थाना शहर में केस दर्ज कर जांच आरंभ करते हुए कई जिलों में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे गिरोह के तार हरियाणा के कई जिलों से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए युवकों में एक युवक कैथल में कोचिंग सेंटर संचालक हैं। दूसरे जिलों से भी कोचिंग सेंटर संचालक इस गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। कैथल के अलावा पुलिस ने हिसार, फतेहाबाद, जींद सहित कई अन्य जिलों में भी छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कैथल सीआइए-1 पुलिस की टीम ने माता गेट से कार में सवार तीन युवकों से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा की ऑंसर-की बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू की। इसके बाद थुआ और किच्छाना गांव निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि उक्त गिरोह में काफी लोगों के शामिल होने की संभावना है जिसके तार कई जगह जुड़े हो सकते हैं। पुलिस द्वारा उक्त मामले में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें