कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 5 वर्गों की 17 विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां दी। हालांकि कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू हो गया, लेकिन दोपहर को कार्यक्रम में पहुंचे डीसी प्रदीप दहिया ने औपचारिक तौर पर शुभारंभ किया। रसिया वर्ग की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।
कॉलेज पहुंचने पर डीसी प्रदीप दहिया का स्वागत प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, आरवीएस के उपप्रधान अश्वनी शोरेवाला, प्रबंधन समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के कोषाध्यक्ष व कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधान सुनील चौधरी, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर नवनीत गोयल अधिवक्ता, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता व कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक अत्रि ने किया। डीसी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन को बधाई दी। साथ ही प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हरियाणवी सहित विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की छटा बिखेरी।
इस प्रकार रहे परिणाम
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक अत्रि ने बताया कि रसिया विधा में जाट कॉलेज कैथल की टीम प्रथम व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम द्वितीय रही। सामान्य समूह नृत्य में जाट कॉलेज कैथल की टीम प्रथम व आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम द्वितीय रही। मिमिक्री में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के प्रतिभागी प्रथम व जीसीसी कॉलेज पलवल एवं कुरुक्षेत्र के प्रतिभागी द्वितीय रहे। इंडियन आरकेस्ट्रा में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल प्रथम व भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र द्वितीय रहे। हरियाणवी नाटक में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने प्रथम व इंदिरा गांधी महाविद्यालय कैथल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह हरियाणवी लोकगीत में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम प्रथम व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम द्वितीय रही। क्लासिकल एकल वाद्य यंत्र में भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र व डीएवी कॉलेज पिहोवा के विद्यार्थी द्वितीय रहे। लोक एकल वाद्य यंत्र में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल प्रथम व आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल प्रथम रहे।
क्ले मॉडलिंग में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल प्रथम व राजकीय कॉलेज भेरिया के प्रतिभागी द्वितीय रहे। कार्टूनिंग में आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद मारकंडा के विद्यार्थी प्रथम व इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल के विद्यार्थी द्वितीय रहे। कोलाज में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल प्रथम व आर्य कन्या महाविद्यालय मारकंडा शाहाबाद के प्रतिभागी द्वितीय रहे। डेक्लेमेशन संस्कृत में आर्य कन्या महाविद्यालय मारकंडा शाहाबाद प्रथम व आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल द्वितीय रहे। सिंपोजियम में राजकीय कॉलेज भेरिया प्रथम व जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा द्वितीय रहे।
इसके अलावा हरियाणवी पोप में सीआईएस पूंडरी प्रथम व आईजी कॉलेज कैथल द्वितीय रहे। संस्कृत ड्रामा में आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी नृत्य महिला वर्ग में सीआईएस पूंडरी ने प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी नृत्य पुरुष वर्ग में जाट कॉलेज कैथल प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहे। समूह गान सामान्य में बीपीआर कॉलेज कैथल प्रथम व एसएनआर लोहार माजरा की टीम द्वितीय रही। दूसरे दिन मंच का संचालन डॉ. गीता गोयल, रचना सरदाना, नरेश गर्ग, पूजा गुप्ता, रितु वालिया, विकास भारद्वाज, बिजेंद्र कुमार, प्रो श्रीओम, एसपी वर्मा, रघुबीर, सुरुची शर्मा व अंजलि कुर्रा ने किया।
On the second day in the Youth Festival, the audience applauded- फोटो : Kaithal