फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, शाम को बूंदाबांदी से गिरा पारा, सर्दी से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
Fog in the morning, the mercury dropped in the evening due to drizzle, people chilled by the cold - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सर्दी पूरे शबाब पर पहुंच गई है। सुबह-शाम कोहरे की चादर से वातावरण ढका हुआ नजर आ रहा है। सर्दी के बढ़ते ही सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिप गए हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। रविवार को सूर्यदेव के दर्शन न होने से पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप के बाद रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम पांच बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक होती रही। सर्दी से बचने के लिए लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर अपने घरों को जाते नजर आए। उधर मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि 26 से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक। यदि ज्यादा बारिश होती है तो इससे सब्जियों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
सर्दी में सावधानी बरतने की जरूरत
डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में कई तरह की बीमारियों होने की आशंका रहती है, जबकि बुजुर्गों को भी इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ठंड लगने के कारण कोल्ड डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया और पीलिया होने की संभावना रहती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों में ब्रेन हेमरेज के साथ लकवा मारने की आशंका रहती है। ठंड से बचाव के लिए छोटे बच्चों व बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलना चाहिए और गर्म कपड़े पहनने चाहिए। इसके के साथ हल्का गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप बढना शुरू
सीवन। रविवार को सुबह हल्की धुंध और दिन भर सूरज देवता के दर्शन न होने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। पूरा दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी व इससे लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। रविवार को सर्दी होने के कारण बाजार सूने नजर आए।
अधिकतर लोग समूहों में बैठकर सर्दी से बचने के लिए अलाव सेकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे अभी इससे अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है। किसान जरनैल सिंह, जयपाल आनंद, संगीत बंसल, इंद्रजीत मदान, गगनदीप, सतीश सरदाना, सुधीर मिड्ढा, मितू मेहता, रिंकू रहेजा का कहना है कि यह सर्दी गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। सब्जियों की फसल पर सर्दी का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अगर ज्यादा सर्दी होती है तो सब्जियों को नुकसान होने की संभावना है।

Fog in the morning, the mercury dropped in the evening due to drizzle, people chilled by the cold- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें