कैथल। अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा रहा है। सरल पोर्टल पर काम के संबंध में कैथल जिला हरियाणा में छठे नंबर पर है। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सरल पोर्टल को लेकर आयोजित बैठक में डीसी प्रदीप दहिया ने यह जानकारी दी।
डीसी ने कहा कि अधिकारी कोई भी सेवा का लाभ देने में समय का ध्यान रखें, जो समयावधि सरकार द्वारा तय की गई है, उसी के अनुसार कार्य करें। कुछ विभागों के कारण समय पर सेवाएं नहीं देने के चलते जिले का स्कोर कम रहा है। ये सभी विभाग भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यूएचबीवीएन, ट्रांसपोर्ट, कृषि, राजस्व, एलडीएम, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित कई विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी सेवाएं समय पर दी जाएं।
डीसी ने ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से होने चाहिए। बैठक में एसडीएम मनीष कुमार लोहान, सीटीएम गुलजार अहमद, जिप सीइओ सुरेश राविश, अतिरिक्त सीइओ अमित कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीआइओ दीपक खुराना, कार्यकारी अभियंता डॉ. केएस पठानिया, सीएमजीजीए कुनाल, डीआरओ चांदी राम, डीडीपीओ कवंर दमन, डीएसडब्ल्युओ कुलदीप शर्मा, सीएमओ जयंत आहुजा, डीडीए डॉ. कर्मचंद, बीडीपीओ रोजी आदि मौजूद रहे।