On Dussehra, children created a ruckus by presenting a program
- फोटो : Kaithal
कैलरम गांव के मिनर्वा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच सजा। दशहरे पर्व उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।
बाल कलाकारों ने रामलीला पात्रों का किरदार निभाया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान प्रबंधन समिति चेयरमैन रामदिया कुंडू ने की। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुरभि भारद्वाज ने की। रामदिया कुंडू ने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। त्योहार लोगों के जन जीवन में रचे बसे हैं। देश की आत्मा कहे जाने वाले त्योहारों को बढ़ावा देना वक्त की बड़ी मांग है।
सुरभि भारद्वाज ने बच्चों व स्कूल स्टाफ को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में मिलन प्रथम, दिपांश द्वितीय और यश तीसरे स्थान पर रहे। कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में अनुज प्रथम, पूर्वी द्वितीय और सोनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह अन्य प्रतियोगिता में प्राची, हशमीत व एंजेल ने कुशल प्रदर्शन किया।